फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,mla,animal,milk,centre

कदौरा ब्लाक में 25 पराग मिल्क कलेक्शन प्वाइंट खोले जाएंगे

Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
former,mla,animal,milk,centre
उरई। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा ग्राम निवाड़ी में समिति का गठन कर मिल्क कलेक्शन प्वाइंट की शुरुआत की गई। इस दुग्ध एकत्रण केंद्र का शुभारंभ विधायक कालपी नरेंद्र संह जादौन ने किया। विधायक ने कहा कि आजकल हर जगह मिलावट है। ग्राम में ऐसा दुग्ध क्रय केंद्र स्थापित होने से शुद्धता भी रहेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। ग्राम पंचायत सदस्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित इतिहास ने कहा कि किसान मेहनत से पशुधन पर कार्य करते है। सेंटर को आगे बढ़ाने और चलाने में दुग्ध विक्रेताओं की बड़ी भूमिका है। इसलिए कंपनी के अधिकारी समय से किसानों के विक्रय दूध का भुगतान करवाए। पराग के स्थानीय प्रभारी लल्लन सिंह ने बताया कि किसानों पशुओं से संबंधित कई प्रकार की दवाएं भी निशुल्क दी जाएगी साथ कि दूध बिक्रय के अनुपात के आधार पर पुष्टाहार आदि का भी वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि कदौरा ब्लॉक में 25 ऐसे कलेक्शन प्वाइंट जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। इस दौरान वीरसिंह सेंगर, चंद्रपाल, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

----
टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश
उरई। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी और तेज गति से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों, कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन में अपनी भूमिका के निर्वाहन को प्रेरित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश है कि वे अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें जिसमें विभागीय योजनाओं के अनुश्रवण के साथ.साथ कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति में अपने विभाग के योगदान का भी मूल्यांकन करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed