फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former MLA and his grandson are planning to surrender in court

Jalaun News: कोर्ट में सरेंडर के फिराक में पूर्व विधायक और उसका पौत्र

Tue, 19 Aug 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Former MLA and his grandson are planning to surrender in court
उरई। स्कूल कर्मी जितेंद्र अहिरवार की हत्या में आरोपी पूर्व विधायक राम प्रसाद उनके पौत्र समेत एक अन्य को पुलिस की तीन टीमें तलाश रही हैं। रविवार रात भी दोनों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस का दावा है जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।वहीं, सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं। पुलिस इस पर ही अपनी नजर जमाए हुए है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार (45) का लहूलुहान हालत में शव नौ अगस्त को कार सवार सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे। मामले में मृतक के पुत्र नितिन ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद, उनके पुत्र बसपा के पूर्व विधायक अजय सिंह पंकज व उनके दोनों पौत्र अमन उर्फ मिक्की, राजा व अमित समेत एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस अजय सिंह उनके पुत्र अमन उर्फ मिक्की उसके साथी गोविंद व सलीम अहमद को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही पूर्व कांग्रेस विधायक राम प्रसाद अहिरवार उनका पौत्र राजा व साथी अमित अभी फरार चल रहे हैं। रविवार की रात उनके संभावित ठिकानों की जानकारी पुलिस की टीमों को लग गई है। इससे पुलिस उन्हें आसानी से किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस उन व्यक्तियों पर भी कार्रवाई कर सकती है, जो उनके मददगार बन रहे हैं और लगातार पुलिस को परेशानी में डाल रहे हैं। पहले उनकी लोकेशन झांसी और उसके बाद आखिरी लोकेशन लखनऊ पाई गई है। वह इस दौरान किस-किस जगह रहे पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed