फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,kanpur,orai,white safari,material

किसान ने खूब बोया दंतेवाड़ा मटर, भाव ने तोड़ी कमर

Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
former,kanpur,orai,white safari,material
उरई। कभी किसानों की आंखों का तारा था दंतेबाड़ा मटर, पर आज इसकी वजह से किसान खून के आंसू हो रहा हैं। मंडी में किसान को मालामाल करने वाले मटर ने इस साल आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी। पिछले साल इस मटर का भाव 10 हजार रुपये था और उससे पिछले सीजन में इस मटर ने 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव छुआ था। इसी के चलते अधिकतर किसानों ने इस मटर की बुआई अधिक की। इस कारण मंडी में भरमार हो गई। आज इसका भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक है।
विज्ञापन

जालौन जिला पिछले कई सालों में मटर के उत्पादन में अग्रणी बनकर उभरा है। यहां की हरी मटर की फलियां पूरे देश में सप्लाई हो रहीं हैं। किसान इसमें अच्छा मुनाफा ले रहे हैं। हरी मटर की फली वाली किस्मों में एपी-3 और जीएस-10 मुख्य हैं। इसके अलावा सफेद मटर की भी अच्छी खासी पैदावार होती है। इसमें आजाद, पूसा-10, पंत-13 प्रमुख किस्में हैं। पिछले दो-तीन सालों में दंतेवाड़ा मटर खूब लोकप्रिय है। ये हरे रंग मटर नमकीन बनाने के काम आती है। इस कारण व्यापारियों की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उरई गल्ला मंडी स्थित आढ़ती संदीप राजपूत ने बताया कि कानपुर और बुंदेलखंड की सभी मंडियों से उरई में दंतेवाड़ा मटर का सबसे अच्छा भाव मिल रहा है। बताया कि इस साल अधिक पैदावार हुई है। बाजार में इसको खपा पाना मुश्किल हो गया है। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि पिछले दो साल में इस मटर का रकबा बहुत तेजी से बढ़ा। बाजार की मांग के हिसाब से कई गुना अधिक माल मंडी में पहुंच रहा है। इसके अलावा इसकी पैदावार भी अच्छी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भंडारण की क्षमता न होने से गिरा रेट
मटर का भंडारण किसानों के लिए चुनौती है। सरसों, गेहूं और अन्य फसलों की अपेक्षा मटर में डंकी नामक कीड़ा बहुत तेजी से लगता है, जो मटर की उपज को खराब कर देता है। इसके अलावा इस मटर का यदि सही से भंडारण न किया जाए तो इसका रंग बहुत तेजी से बदल जाता है। इस कारण भी व्यापारी ेने से कतराते हैं। जालौन जिले में दो ही कोल्ड स्टोरेज हैं. वह भी बहुत जल्दी भर गए। इसके अलावा इटावा में भी कोल्ड स्टोरेज की क्षमता फुल हो गई। बाद में पंजाब, दिल्ली हरियाणा का व्यापारी ने भी मंडी से दूरी बना ली, जिसके चलते रेट गिर गए।
------------------------
मटर, गेहूं और सरसों का रकबा
फसल 2020-21 में रकबा 2021-22 में रकबा
मटर 110031 हेक्टेयर 128823 हेक्टेयर
गेहूं 127410 हेक्टेयर 101714 हेक्टेयर
सरसों 21360 हेक्टेयर 28201 हेक्येयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed