{"_id":"659456739142dfecc10c3d43","slug":"formation-of-district-level-investigation-team-in-fee-reimbursement-case-in-rte-orai-news-c-224-1-ori1004-9140-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आरटीई में फीस प्रतिपूर्ति मामले में जिला स्तरीय जांच टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आरटीई में फीस प्रतिपूर्ति मामले में जिला स्तरीय जांच टीम का गठन
विज्ञापन
उरई। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में निर्धन आय वर्ग के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति के सत्यापन की जांच के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित करके सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
सत्यापन टीम में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह एवं बीईओ डकोर ज्ञानप्रकाश अवस्थी को ब्लॉक कोंच और डकोर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति व बीईओ कोंच रंगनाथ चौधरी को नगर क्षेत्र कोंच, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता कपिल यादव एवं बीईओ सुनील कुमार राजपूत कालपी एवं कदौरा, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव एवं बीईओ जालौन शैलजा व्यास को नगर जालौन, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन एवं बीईओ नदीगांव दिग्विजय सिंह को ब्लॉक नदीगांव, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद एवं बीईओ शैलेंद्र सिंह को नगर उरई, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी डीआर प्रेमी व बीईओ रामपुरा अमर सिंह पटेल को माधौगढ़, कुठौंद व रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं बीईओ कुठौंद नेत्रपाल सिंह को नगर कोंच व सहायक निबंधक एवं बीईओ माधौगढ़ मुक्तेश कुमार को नगर कोंच के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अध्यनरत छात्राओं की सूची का भौतिक सत्यापन करने के बाद फीस प्रतिपूर्ति की मांग सत्यापन आख्या बीएसए कार्यालय को चार जनवरी तक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजनी है। इसके बाद जांच आख्या डीएम कार्यालय भेजी जाएगी।