फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Forget daily trains, even festival special trains are full, only immediate support

Jalaun News: दैनिक तो छोड़िए त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी फुल, तत्काल ही सहारा

Tue, 14 Oct 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Forget daily trains, even festival special trains are full, only immediate support
फोटो-11-उरई रेलवे स्टेशन की आरक्षण कराते यात्री। संवाद - फोटो : samvad
उरई। दीपावली और छठ पूजा के चलते ट्रेनें फुल हो गई हैं। दैनिक ट्रेनों को छोड़िए त्योहार स्पेशल ट्रेन में जगह नहीं है। ऐसे में तत्काल के लिए भी मारामारी मची है। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर से मुंबई और गुजरात, दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों की है।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) में 14 से 19 तक स्लीपर में नो रूम लगा है। थर्ड एसी में 63 तक वेटिंग है तो 18 व 19 अक्तूबर को नो रूम लगा है। सेकेंड एसी में 15 से 10 तक नो रूम लगा है। प्रथम श्रेणी एसी में भी जगह खाली है। यही हाल लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में 16 से 19 अक्तूबर तक किसी भी श्रेणी में जगह नहीं है। मुंबई से आजमगढ़ जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20103) में स्लीपर और सेकेंड एसी में 15 से 19 अक्तूबर तक नो रूम लगा है।
विज्ञापन

मुंबई से मुजफ्फरपुर जाने वाली एसी त्योहार स्पेशल (01043) में किसी भी श्रेणी में 11 नवंबर तक किसी भी श्रेणी में जगह नहीं है। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) में स्लीपर में 14 से 21 अक्तूबर तक नो रूम लगा है तो तीनों श्रेणी के एसी में भी लंबी वेटिंग है। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173) में दो नवंबर तक स्लीपर कोच में नो रूम लगा है तो एसी क्लास भी फुल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से बनारस जाने वाली एसी त्योहार स्पेशल (04255) में 18 नवंबर तक वेटिंग है। मुंबई से गोरखपुर त्योहार स्पेशल (01079) में 19 अक्तूबर तक सीटें फुल हैं। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167) में 23 अक्तूबर तक फुल है। मुंबई से मऊ, मुंबई से दानापुर, मुंबई से आसनसोल, पुणे से दानापुर, मुंबई से गोमतीनगर, मुंबई से बनारस, मुंबई से गोरखपुर, मुंबई से मुजफ्फरपुर, बांद्रा से बढ़नी जैसी त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं बची है। यात्री टिकट के लिए परेशान हो रहे है। न तो टिकट काउंटर पर जगह मिल रही है और न ही ऑनलाइन टिकट मिल पा रहा है।
यात्री बोले
केस-1-
रामनगर निवासी निधि का कहना है कि उन्हें 17 अक्तूबर को कटिहार (बिहार) जाना है। कई दिन से टिकट के लिए परेशान हो रहे हैं। अब तत्काल टिकट सेवा देखेंगे, शायद उसमें टिकट मिल जाए।
केस-2-
बड़ागांव के श्यामबिहारी का कहना है कि उन्हें मुंबई से घर आना है। 17 अक्तूबर को किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिली है तो वह फ्लाइट से घर आएंगे। घर आने के लिए उन्होंने फ्लाइट से महंगा टिकट खरीदा है।


वर्जन
रेलवे ने दैनिक के अलावा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन यात्रियों की सहूलियत के लिए किया है। यात्री तत्काल सेवा के माध्यम से भी रेलवे के टिकट कराए जा सकते हैं।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed