{"_id":"58065c774f1c1b726b703b7b","slug":"forbidding-public-support-crime-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहयोग से रोकेंगे अपराध-एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहयोग से रोकेंगे अपराध-एसपी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते जालौन एसपी राकेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को जिले का चार्ज लेने के बाद पत्रकाराें से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता व पीड़िताें को न्याय और थाने पर आने वालाें का सम्मान रखने की है। मूलत: जौनपुर निवासी डा. राकेश सिंह वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इससे
पहले वह मथुरा, इटावा, संभल, फिरोजाबाद में एसपी रह चुके हैं। कहा कि उनकी मंशा है कि जिले में बेहतर पुलिसिंग हो और जनता चैन से रहे। बताया कि उनको इटावा में रहने के दौरान यहां की भौगोलिक स्थित का ज्ञान हो गया था। वे बीहड़ में पनप रहे डकैताें के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सलाखाें के पीछे भेजेंगे। एक सवाल के जवाब में उनका कहना
था कि हाईवे पर गश्त व शहरी व ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग के अलावा पिके ट ड्यूटी पर फोकस रहेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस अपनी छवि बदले और लोगाें से बात कर उनका भरोसा जीते तो पुलिस का सूचना तंत्र बेहतर होगा। नए संसाधनाें के साथ ही वह पुरानी पुलिसिंग का भी इस्तेमाल करेंगे क्योकि वह आज भी कारगर है। उन्हाेंने कहा कि
विज्ञापन
जुआ, सट्टा को प्रश्रय देने वालों को बेनकाब करेंगे। यातायात के नियमाें के पालन के साथ डायल 100 नंबर पर तुरंत कार्रवाई पर भी जोर दिया। कहा कि इसमें लापरवाही करने वालेे पुलिस कर्मियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सीओ जंगबहादुर सिंह व कुलदीप सिंह व प्रतिसार निरीक्षक देवी गुलाम मौजूद रहे।