{"_id":"67801ceb91097a015d0f9e15","slug":"for-twenty-years-five-thousand-people-need-electricity-water-and-road-orai-news-c-224-1-ori1001-124371-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीस साल से पांच हजार लोगों को बिजली-पानी व सड़क की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीस साल से पांच हजार लोगों को बिजली-पानी व सड़क की दरकार
Fri, 10 Jan 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
उरई। शहर के चुर्खी रोड पर एआरटीओ ऑफिस के सामने स्थित नया पटेल नगर मोहल्ले के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न तो पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण ही पूरा हुआ है। मुख्य सड़क को छोड़कर मोहल्ले की अधिकतर गलियां कच्ची हैं।
करीब एक हजार लोगों के पास बिजली के कनेक्शन तो हैं, लेकिन केबल 400 से 500 मीटर तक नियमों को ताक पर रखकर बांस-बल्ली के सहारे लाए गए हैं। सबसे बड़ी समस्या सफाई और जलनिकासी की है। मुख्य नाले का निर्माण अधूरा होने के कारण गंदगी की दुर्गंध से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। लगभग पांच हजार की आबादी इन समस्याओं से जूझ रही है। बीस साल से अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ। इन समस्याओं पर अमर उजाला ने पड़ताल की। नगर पालिका के ईओ राम अचल कुरील कहते हैं कि इस मोहल्ले की कई शिकायतें आई हैं। इन्हें देखा जा रहा है। कुछ कामों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे और कुछ काम नगर पालिका स्तर पर कराए जाएंगे।
सीन-1: नाले से जलनिकासी नहीं
मोहल्ले के अंदर से निकलने वाला मुख्य नाला अधूरा पड़ा है। मुख्य सड़क से नाले का निर्माण हुआ है, लेकिन बीच मोहल्ले में इसे अधूरा छोड़ दिया गया। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गंदगी मोहल्ले में घरों के सामने जमा हो रही है। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। नाले के आसपास लगभग 100 घर बने हुए हैं, जिनके निवासी इसी दुर्गंध में जीने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके घर के अंदर तक नाले का पानी घुस रहा है।
विज्ञापन
सीन-2: बिजली के नहीं लगे पोल
बिजली विभाग के नियम के अनुसार, 40 मीटर के दायरे में बिजली कनेक्शन दिए जाते हैं। मोहल्ले में कुछ दूरी तक बिजली के पोल लगे हैं, लेकिन पीछे के इलाकों में पोल नहीं हैं। इससे लोग 400 से 500 मीटर तक बांस-बल्ली के सहारे बिजली के केबल घरों तक लाए हैं। बिना बिजली के पोल के कनेक्शन दिए जाने से लोग परेशान हैं। लोग बताते हैं कि कई बार मांग के बावजूद पिछले 20 सालों में मोहल्ले में बिजली के पोल नहीं लगाए गए।
सीन-3: सड़क की दिक्कत, पानी की भी किल्लत
इस मोहल्ले में लगभग 25 गलियां हैं और पीछे के घरों को जोड़ें तो करीब 30 गलियां हैं। मुख्य सड़क को छोड़कर अन्य सभी गलियां कच्ची हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बहता है, जिससे कीचड़ होने से आवागमन में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। मोहल्ले में पानी की टंकी या नलकूप जैसी कोई सुविधा नहीं है, जिससे निवासियों को खुद इंतजाम करना पड़ता है।
जलनिकासी न होने से रहता कीचड़, होती परेशानी
आकाश कुमार ने बताया कि नाला इस मोहल्ले की बड़ी समस्या है। जलनिकासी न होने के कारण गंदगी घरों के सामने जमा हो जाती है, जिससे दुर्गंध व कीचड़ से परेशानी होती है। शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रीय नागरिक आरती ने बताया कि कच्ची सड़क और नालियों का बहता पानी बच्चों के खेलने की जगह को खराब कर देता है। मुख्य सड़क को छोड़कर मोहल्ले में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।
इन मोहल्लों में भी बनी समस्या
मूलभूत सुविधाओं की समस्या केवल नया पटेल नगर तक सीमित नहीं है। शहर के कई अन्य मोहल्लों में भी यही स्थिति है। करीब 50 हजार की आबादी परेशान है। इनमें मेडिकल कॉलेज के सामने का मोहल्ला नया मैकेनिकल नगर, इंदिरा नगर, बघौरा नई बस्ती, राठ रोड का तुफैलपुरवा, झांसी रोड का मोहल्ला और कादरी कॉलोनी शामिल हैं।