फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flood worsens the condition of Peelaghat, responsible people are unaware

Jalaun News: बाढ़ से पीलाघाट की स्थिति हुई खराब, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Flood worsens the condition of Peelaghat, responsible people are unaware
कालपी। यमुना में आई बाढ़ ने इस बार पीला घाट की स्थिति को खराब कर दिया है। पहले आईं बाढ़ों ने अन्य घाटों को खराब कर दिया था। एक मात्र बचे पीला घाट की भी स्थिति अब दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

नगर में वैसे तो किलाघाट, बाई घाट, पीलाघाट स्नान के लिए बने थे। पहले यमुना में आई बाढ़ ने बाईघाट का अस्तित्व समाप्त कर दिया। वहीं पालिका ने नए पीला घाट का निर्माण कराया। घटिया निर्माण कार्य कराए जाने से करोड़ों की लागत से बना पीला घाट भी अब खस्ता हाल हो गया है। अभी भी यमुना की धारा घाट से 400 मीटर अंदर बह रही है। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की वजह से पीला घाट की सीढि़या टूट गईं हैं। लोगों को घाट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाट की दयनीय स्थिति पर शिव शंकर शुक्ल, योगेंद्र नारायण शुक्ल, शिव कुमार तिवारी, संदीप गुप्ता, गहोई समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, ढडोमर समाज के अध्यक्ष नीतू गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नमन अग्रवाल ने इस समस्या से समाधान की मांग की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बाढ़ के बाद स्थिति को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed