फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flood situation in the city, half a hundred houses half submerged, water running on bridges and ramps.

Jalaun News: शहर में बाढ़ के हालात, आधा सैकड़ा घर आधे डूबे, पुलों, रपटों पर चल रहा पानी

Thu, 19 Sep 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Flood situation in the city, half a hundred houses half submerged, water running on bridges and ramps.
उरई। बारिश होने के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या हो गई। करीब 30 घर आधे से ज्यादा पानी में डूब गए। लोगों को आवागमन ठप हो गया। छतों पर फंसे लोग मदद की गुहार लगाते हुए दिखे। करीब 300 की आबादी प्रभावित हुई। शहर के छह पुलियों और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। लगातार नालों का पानी उफान पर है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी रात में जमकर बादल बरसे। शहर सहित जिले भर में बुधवार को कई मोहल्लों और गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए। मंगलवार की रात 64 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

शहर का मोहल्ला शांतिनगर का पिछला इलाका पूरी तरह डूब गया। झांसी रोड के नाले का पानी ऊफान पर आ गया। करीब 100 घर जलभराव से घिरे है। 300 की आबादी का आवागमन ठप है। सभी छत पर मदद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक नगर, तुलसीनगर, इंदिरानगर, सुशील नगर सहित एक दर्जन मोहल्लों में पानी खाली प्लाटों व सड़क पर बहा। रामकुंड पार्क के पीछे भी पानी भर गया। कसाई मंडी का रपटा पूरी तरह डूब गया। रपटा से तीन मीटर ऊपर पानी बह रहा है। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। 20 हजार आबादी को एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
आटा संवाद के अनुसार- झमाझम बारिश से आटा-अकोढ़ी मार्ग की ऊपर से करीब तीन फीट पानी चलने से अकोढ़ी, संदी,तगारेपुर, पांडेयपुर, जोरखेरा गांव के लोगों का आटा से संपर्क कट गया। लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद है। भदरेखी के बाहर गांव से निकली नून नदी के रपटे करीब तीन फीट ऊंचाई से पानी बह रहा है। पानी का बहाव तेज होने से लोगों का आना-जाना बंद है। सधारा, हैदलपुर, परा, नूरपुर, नसीरपुर दर्जनों गांवों का संपर्क आटा थाना और तहसील से कट गया है। स्कूली बच्चे भी नहीं आ रहे हैं।

कॉलेज परिसर में भरा पानी, परीक्षा स्थगित

आटा। नेशनल हाइवे स्थित बीएमटी इंटर कॉलेज आटा जलमग्न हो गया। बुधवार की सुबह जब अध्यापक व विधार्थी विद्यालय पहुंचे तो पानी के अंदर घुसकर जाना पड़ा। प्रधानाचार्य क्रमांक शुक्ला ने बताया कि द्वितीय मासिक परीक्षा होनी थी। लेकिन जलभराव लगातार बढ़ रहा था। जिससे परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

संपर्क मार्गों पर जलभराव, आवागमन ठप
सरावन। कस्बा सरावन का सरावन जालौन संपर्क मार्ग सरावन गोहनी से माधौगढ़ रोड, सरावन अमखेडा रोड पर एक मीटर पानी सड़क पर आने से आवागमन बंद हो। मजरा वदनपुरा के प्राथमिक विद्यालय मे नाले का पानी भरने से किचन में मिड मील सामग्री भीग गई। मजरा बदनपुरा में गयाप्रसाद कुशवाहा के कच्चे घर में पानी घुसने से घर में रखा सामान डूब गया।


बारिश से उफनाया मलंगा नाला, तटवर्ती इलाकों में पानी भरा



- मुंसिफ कोर्ट व सीएचसी के अलावा इंडस्ट्रियल एस्टेट भी पानी से तरबतर

कोंच। मोहल्ला गोखले नगर, मालवीय नगर और गांधीनगर इलाके प्रभावित हैं। कई घरों, सरकारी भवनों में पानी भर गया।
मलंगा नाला भी उफना रहा है। नीचे में स्थित मुंसिफ कोर्ट परिसर में चारों ओर पानी भर गया है । बारिश से सीमा, सोनू, रामू, आशादेवी, राजू, गोरेलाल, यूनिस, अनीस, उषा, मुकेश, अब्दुल, अनीश, इरफान, भारतीय, गुड्डू झोपड़ी पानी में डूब गई। बाढ़ का पानी हाटा के आगे कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक पहुच गया है। विद्यालय प्रशासन ने बच्चियों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया है।
रामपुरा संवाद के अनुसार- माधौगढ़ से जगम्मनपुर की तरफ स्टेट हाईवे पर रामपुरा की ओर जलनिकासी न होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। माधवगढ़ संवाद के अनुसार-पानी की निकासी न होने तहसील में घुटनों तक पानी भरा है। थाना परिसर,सीओ कार्यालय, तहसील परिसर व आवास, बीआरसी, कृषि बीज गोदाम,मंडी परिसर,मेन बाजार,पोष्ट आफिस में पानी भरा हैं।


छह मकान गिरे, 40 बकरियां मरीं

कालपी। ग्राम सिमरा शेखपुर में मकान ढहने से पशुपालकों की 40 बकरियां मर गईं। बारिश से गांव के अजय श्रीवास्तव व ओमप्रकाश का मकान भी ढह गया। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि टीम भेजी गई है। मुआवजा दिलाने की बात कही है। ग्राम मंगरौल में पंचायत भवन की दीवार ढह गई है, तो क्षेत्र के ग्राम गुढा खास, शेखपुर गुढा व अन्य गांवों में मकान गिर गए हैं।


जालौन संवाद के अनुसार- तहसील क्षेत्र के ग्राम गधेला में बेबा महिला सरोज बाथम का घर कच्चा बना हुआ है। बारिश से मकान की दीवारों भरभराकर गिर गईं। उन्होंने बच्चों को तो घरों से निकाल लिया, लेकिन छह भेड़ मर गईं। उधर, औरेखी गांव में गरीब मजदूर रईस घर गिर गया। जिसमें बंधी पांच बकरी व एक बकरे की दबकर मौत हो गई। घर गृहस्थी का सामान भी गिरकर नष्ट हो गया। वहीं, लौना निवासी रूखसार पुलिस को बताया कि उनका कच्चा मकान गिरने से घर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed