{"_id":"6872aa1dcd6aa54917096b37","slug":"five-out-of-13-anganwadi-centres-were-found-closed-notice-was-issued-and-reply-was-sought-orai-news-c-224-1-ori1005-131722-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच मिले बंद, नोटिस देकर जवाब मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच मिले बंद, नोटिस देकर जवाब मांगा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी।
उरई। कदौरा और महेबा ब्लॉक के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इसमें पांच केंद्र बंद मिले। इन केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ताओं को नोटिस भी जारी किया गया। लाभार्थियों के फेस कैप्चरिंग, ई-केवाईसी तथा अभिलेख चेक किए गए। उन्होंने कहा, लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर फेस कैप्चरिंग और ई केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण कराए।
कदौरा ब्लॉक के उसरगांव व छौंक में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित मिले। इन केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की ओर से पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों के फेस कैप्चरिंग और ई-केवाईसी का कार्य संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
ग्राम भदरेखी में संचालित तीनों केंद्र बंद पाए गए और महेवा ब्लॉक के ग्राम पिपरौंधा में संचालित दोनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। निरीक्षण के दौरान मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का स्पष्टीकरण किया गया।