{"_id":"583488b54f1c1b2b2513b4d2","slug":"five-of-the-bride-groom-enter-family-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर-वधु का गृहस्थ जीवन में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर-वधु का गृहस्थ जीवन में प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पांडाल में बैठे वर, वधु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा (जालौन)। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर रामपुरा स्थित रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर रोड में कोरी समाज की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पांच वर-वधू ने एक दूजे का हाथ थामा। विवाह समारोह से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद समारोह स्थल पर बारातों के पहुंचने पर बारातियों का स्वागत किया गया। जयमाल में नवदंपतियों ने एक दूजे के गले में वरमाला डालकर जीवन साथी बनाया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी सुखराम ने नवदपंतियों को आशीर्वाद देकर खुश जीवन की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है वहीं समाज के लोगों को एक मंच पर आने का मौका मिलता है। विदाई के वक्त नवदपंतियों को उपहार के रूप में दहेज का सामान दिया गया। आयोजन वीरांगना झलकारी बाई जनकल्याण परिसर द्वारा कराया गया। विवाह समारोह में विजय कुमार संग मोहनी, अवधेश संग प्रवेश कुमारी, रमाशंकर संग रामकुमारी, दुर्गेश चंद्र संग खुशबू, सूरज संग बबली ने एक दूजे का हाथ थामा।