फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five lakhs were grabbed on the pretext of a government job

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से हड़पे पांच लाख

Mon, 02 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs were grabbed on the pretext of a government job
उरई/कालपी। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने बेरोजगार युवक से पांच लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर निवासी संदीप सिंह ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि वह बीए पास है। वर्ष 2018 में सरकारी नौकरी के लिए वह परेशान था। तभी शिवपाल सिंह निवासी लौना थाना सिरसाकलार व संजय सिंह निवासी हसनापुर अकबरपुर कानपुर देहात ने उसे एसएससी जीडी की नौकरी में लगवाने की बात कहकर पिता से पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उक्त लोग उसे लेकर दीमापुर, नागालैंड ले गए। जहां फिजीकल व मेडिकल कराया। इसके बाद उसे नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे नियुक्ति पत्र नहीं मिला। तो उसने अपने पैसे मांगे। जिस पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed