फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five arrested at a gambling den.

Jalaun News: जुए की फड़ से पांच गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five arrested at a gambling den.
फोटो - 02 जुएं में गिरफ्तार किए गए जुआरी। पुलिस
आटा। थाना आटा पुलिस ने सोमवार को भदरेखी पुलिया के पास जुए की फड़ पर दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 39,800 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में 31,380 रुपये बरामद किए। कुल 71,180 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि भदरेखी पुलिया से करीब 200 मीटर पहले नीम के पेड़ के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर पांच लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में इमिलिया बुजुर्ग निवासी कमलेश चौधरी, उरई के नया पटेल नगर निवासी आशीष, नया पटेल नगर में साईं मंदिर के पास निवासी वीरेंद्र, इंद्रानगर निवासी राज वर्मा और रूरा अड्डू निवासी भोलेन्द्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed