फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Firing and assault between two groups due to a feud.

Jalaun News: रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग और मारपीट

Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Firing and assault between two groups due to a feud.
कालपी। यमुना बीहड़ पट्टी के ग्राम मैनूपुर में रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और फायरिंग के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर निवासी प्रमोद दीक्षित और विनोद दीक्षित का पड़ोसी कल्लू दीक्षित पक्ष से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन


प्रमोद दीक्षित का आरोप है कि वह शुक्रवार रात अपने दरवाजे पर लेटा हुआ था, तभी अचानक उसके घर की ओर पत्थर फेंके जाने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई। घटना की सूचना उसने डायल-112 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उसे और उसके पुत्र को थाने ले गई। बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अभिषेक ने भी विरोधी पक्ष पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed