फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in the vertical Scarpio outside the house

घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो में लगी आग

Mon, 10 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 10 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire in the vertical Scarpio outside the house
आग में जली स्कॉर्पियो गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख घरवालों में हड़कंप मच गया। चीखते चिल्लाते बाहर की ओर भागे। दमकल को सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने पर इलाकाई लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


 ग्राम बरहल निवासी ब्रजकिशोर पुत्र रामभरोसे कस्बे के प्रताप नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। इनकी स्कॉर्पियो रविवार रात घर के दरवाजे पर खड़ी थी। रात में 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी में आग लग गई। इससे वह धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटे देख घर के लोग बाहर निकल आये और दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल ने मौके पर पहुंच कर मोहल्ले के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गाड़ी मालिक का आरोप है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है, आगजनी की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed