{"_id":"58d1739d4f1c1b2f4a1a3586","slug":"fire-in-fire-12-cattle-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़े में लगी आग, 12 मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़े में लगी आग, 12 मवेशी मरे
अमर उजाला/उरई
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। मच्छर भगाने के लिए किए गए धुएं से सोमवार की देर रात जानवराें के बाड़ा में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 12 मवेशियाें की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माधौगढ़ थाना के गांव हमीरपुरा निवासी कुंअर पाल की पत्नी गोविंदी ने सोमवार की रात जानवराें को मच्छरों से बचाने के लिए बाडे़ में धुआं किया। इससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक भैंस, एक पड़िया, छह बकरियां व उनके चार बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामपुरा थाना के गांव जगम्मनपुर में भी जानवराें के बाडे़ में आग लग गई। इससे कल्लू के दो मवेशियाें की मौत हो गई।
विज्ञापन