फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ????? ?Fire caused by leakage gas cylinder, kiosk burned

लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, गुमटी जली

Wed, 29 Jan 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
????? ?Fire caused by leakage gas cylinder, kiosk burned
लीकेज सिलिंडर की आग से जली पड़ी गुमटी - फोटो : ORAI
आटा। गुमटी में रखा गैस सिलिंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। जिससे गुमटी जलकर राख हो गई। आग से लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अजनारा निवासी अनंत प्रकाश पुत्र बालादीन गांव के बीच में गुमटी रखकर अंडा व गुटखा आदि बेचता था। सोमवार रात तकरीबन नौ बजे वह गुमटी बंद कर रहा था। तभी अचानक लीकेज गैस सिलिंडर से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे गुमटी धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक अनंत प्रकाश का आग से लगभग 20 हजार का नुकसान हो गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया अगर कहीं सिलिंडर फट जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed