फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against father and son for welding at groom's door

Jalaun News: दूल्हे के दरवाजे पर वेल्डिंग करने में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR against father and son for welding at groom's door
जालौन। मोहल्ला नारोभास्कर में दूल्हे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कर सील किए जाने के मामले में पुलिस ने चाचा और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक चचेरे भाई के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई जबकि चाचा की तलाश जारी है। शादी में न बुलाने पर चाचा मुहम्मद अजहर ने घर का दरवाजा बंद कर दिया था। इस पर दूल्हा-दुल्हन करीब तीन घंटे तक घर के बाहर खड़े रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी मुहम्मद माजिद की बरात बुधवार शाम झांसी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब वह पत्नी नजमा के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजा वेल्डिंग से सील मिला। पुलिस ने दरवाजा कटवाकर खुलवाया था जिसके बाद दुल्हन का गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को करीब तीन घंटे घर के बाहर खड़ा रहना पड़ा था। इस प्रकरण में माजिद की तहरीर पर पुलिस ने उसके चाचा मुहम्मद अजहर और चचेरे भाई अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। माजिद ने आरोप लगाया कि पारिवारिक रंजिश के कारण आरोपियों ने उसकी गैरमौजूदगी में घर का दरवाजा वेल्डिंग करवा कर सील कर दिया और उलाहना देने पर मारपीट भी की। बताया कि उसने रिश्ते में लगने वाले चाचा को शादी का कार्ड नहीं दिया था। इस पर आरोपियों ने यह कृत्य किया था। पुलिस ने अनस के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जबकि चाचा की तलाश जारी है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed