{"_id":"6ad12b6585c43729c4052222","slug":"fill-the-potholes-on-nh-27-within-15-days-dm-orai-news-c-224-1-ori1005-151204-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-27 के गड्ढे 15 दिन में भरो : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-27 के गड्ढे 15 दिन में भरो : डीएम
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बड़े-बड़े गड्ढों के बावजूद मरम्मत नहीं होने पर जिलाधिकारी समीर ने नाराजगी जताई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 दिन के भीतर गड्ढों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के चौराहों के 50 मीटर के दायरे में बैनर-होर्डिंग लगाने और ई-रिक्शा खड़े करने पर रोक लगाने की तैयारी करने को कहा। यातायात में बाधा बनने वाली निर्माण सामग्री और अनावश्यक विद्युत पोल भी हटाए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को पर्याप्त मशीनरी और मैनपावर लगाकर सड़कों के गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की स्थिति में समयबद्ध सुधार करने और मार्ग को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया।
चौराहों पर ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित
शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और यातायात पुलिस को चौराहों व सड़कों पर लगे अनावश्यक बैनर, होर्डिंग और विज्ञापन सामग्री हटवाने के निर्देश दिए गए। चौराहों के 50 मीटर के दायरे में बैनर-होर्डिंग नहीं लगाने और ई-रिक्शा खड़े नहीं होने देने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, सीएमओ एचएन प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, सुनील कुमार और महेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन सौम्या पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।