फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fill out house tax online now

अब गृहकर भी भरें आनलाइन

Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fill out house tax online now
नगर पालिका शहरवासियों को गृहकर भरने के लिए आनलाइन सुविधा देने जा रही है।
विज्ञापन
यह सुविधा शहर वासियों को अप्रैल से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सुविधा से शहर वासी बैंक से भी गृह कर भर सकेंगे। शहर वासियों को गृह कर जमा करने के लिए नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका गृह

कर जमा करने की सुविधा आनलाइन करने जा रही है। इस सुविधा का लाभ अप्रैल माह से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी पालिका ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। इस व्यवस्था के तहत व्यक्ति आनलाइन गृह कर जमा करने पर मकान नंबर डालने पर मकान मालिक की पूरी डिटेल आ जाएगी। इसके अलावा कब तक का गृह कर बकाया है और कब

तक का जमा करना है ये सब व्यवस्थाएं आनलाइन हो जाएंगी।  मालूम हो कि इस समय शहर में 28,526 मकान पंजीकृत है जिनसे लगभग 29 लाख 53 हजार रुपये वार्षिक गृह कर वसूला जाता है। इसके लिए नगर पालिका का कर्मचारी

भी घर घर जाकर वसूली करता है। आनलाइन व्यवस्था से घर घर जाने की भी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। आनलाइन व्यवस्था से गृहकर जमा करने में लापरवाही बरतने पर मकान मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी गृहकर जमा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
नगर पालिका में पंजीकृत सभी मकानों का व्यौरा आनलाइन कर लिया गया है। जल्द ही गृहकर की प्रक्रिया आनलाइन कर ली जाएगी। जिससे शहर वासी अपना गृह कर आनलाइन भी भर सकेंगे। यदि वह चाहें तो बैंक से भी गृहकर जमा किया जा सकता है। - रविंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
                                       नगर पालिका उरई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed