फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fault in dilapidated wires, electricity of four villages was cut for nine hours

Jalaun News: जर्जर तारों में फाल्ट, नौ घंटे गुल रही चार गांवों की बिजली

Mon, 21 Jul 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fault in dilapidated wires, electricity of four villages was cut for nine hours
आटा/सिरसा कलार। आटा फीडर से जुड़े चार गांव रविवार को नौ घंटे तक बिना बिजली के रहे। सप्ताह में तीसरी बार इस तरह की समस्या सामने आई कि कई घंटों तक सप्लाई गुल रही। यहां जर्जर तारों में फाल्ट होने से यह समस्या आई है।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब दो बजे आटा विद्युत उपकेंद्र से चमारी की ओर गई एचटी लाइन के दो स्थानों पर तार टूट गए। इससे आटा, चमारी, भभुआ और पिपरायां गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम ने सुबह होते ही लाइन पेट्रोलिंग शुरू की, तो चमारी गांव के पास दो जगह तार टूटे मिले। मरम्मत कार्य के बाद करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। यह लगातार तीसरी रात है जब इन गांवों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तार मामूली हवा या बारिश में टूट जाते हैं। लोगों ने विभाग से तार बदलवाने और स्थायी समाधान की मांग की है। बिजली विभाग के जेई ब्रजेंद्र पाल ने बताया कि पुराने तारों को जल्द ही बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सिरसा कलार के बीहड़ क्षेत्र में बसे पाल गांव में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं है। यह गांव न्यामतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों की डालियां लाइन पर गिरने से आपूर्ति ठप है। तेजसिंह, मनोज तिवारी, देवीचरण निषाद, मान सिंह और विश्राम ने बताया कि रात में जहरीले जीव-जंतु गांव में घूमते हैं, मच्छरों से परेशान हैं, मोबाइल चार्ज करने के लिए तीन किलोमीटर दूर पाल मड़ैया जाना पड़ता है।
बिजली विभाग को बार-बार सूचना देने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। दो दिन पहले गांव में कुछ लोगों को रात में बिच्छू ने काट लिया था। उनका कहना है कि अंधेरे में जान का खतरा बना रहता है।

न्यामतपुर के जेई नवीन सचान ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डालियां आ गई हैं। इससे लाइन बाधित हुई है। लाइनमैन भेजे गए हैं, जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed