फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father killed by ax in Sirsakalar

सिरसाकलार में पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Father killed by ax in Sirsakalar
सिरसाकलार (जालौन)। पारिवारिक विवाद में सिरफिरे युवक ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकन्ना निवासी संतराम दोहरे (65) वाराणसी में रहकर पानी पूरी का धंधा करते थे। तीन चार दिन पहले ही वे अपने गांव लौटे थे। सोमवार की रात संतराम गांव में ही अलग रहने वाले बड़े बेटे गोविंद के घर से खाना खाकर मझले बेटे अरविंद के घर लौटे थे। यही बात अरविंद को नागवार गुजरी। उसने पिता से कहा कि वे वाराणसी से कमाए रुपये बड़े भाई गोविंद को देकर आए हैं। इसी बात पर पिता-पुत्रों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते ही उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

संतराम की पत्नी राममूर्ति ने बीच बचाव का प्रयास भी किया लेकिन तभी अरविंद ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पिता संतराम पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घर में चीख-पुकार मच गई और इस बीच अरविंद वहां से भाग निकला। घर वाले उसे सीएचसी ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा का कहना हेै कि बड़े भाई गोविंद की तहरीर पर अरविंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों का कहना है कि अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के आरोप में भी उसे जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल उसकी तलाश के लिए नाते रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है। संतराम का सबसे छोटा बेटा लखन में सूरत में रहकर काम धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed