फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fashi lagae,crime news,orai

नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fashi lagae,crime news,orai
पोस्टमार्टम हाउस बैठे मृतक के परिज - फोटो : ORAI
उरई/कोंच। नदीगांव कस्बा में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। मायके वालों ने ससुरालियों पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नदीगांव कस्बा निवासी किसान गजेंद्र सिंह की पत्नी करिश्मा (20) का शव बुधवार की शाम घर के एक कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। ससुराल वालों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। मध्यप्रदेश शिवपुरी के सोनहार गांव निवासी पिता जनक सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी करिश्मा की शादी 11 माह पहले गजेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली बेटी को दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी सूचना बेटी ने फोन से उन्हें भी दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ससुरालियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed