फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers troubled by Anna cow dynasty surrounded BDO

Jalaun News: अन्ना गोवंश से परेशान किसानों ने बीडीओ को घेरा

Thu, 23 Nov 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by Anna cow dynasty surrounded BDO
कालपी। अन्ना गोवंश से परेशान किसानों ने बुधवार को ब्लॉक दफ्तर पहुंचकर बीडीओ का घेराव किया। नाराज किसानों को शांत करने के लिए दो दिन में उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। समस्या हल नहीं होने पर किसानों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत मुसमरिया के किसान बुधवार को महेवा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कहा कि चुर्खी गोशाला में गोवंश बंद नहीं किए गए। इस वजह से वे मुसमरिया के खेतों में आते हैं। फसल नष्ट करते हैं। रखवाली कर पाना मुश्किल हो गया है। हजारों का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जेंटर सिंह, पप्पू, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुखदेव, राम मोहन, रामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed