{"_id":"62e6c9d1e4e65c47223f660b","slug":"farmers-protest-for-guarantee-on-msp-orai-news-knp7105266100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी पर गारंटी के लिए किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी पर गारंटी के लिए किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
आटा टोल पर धरना देते भाकियू के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को आटा स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। किसानों ने फसलों के गिरते मूल्य को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। भाकियू के जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि सरकार ने एमएसपी गारंटी कानून पर जो टीम गठित की है उस पर किसी भी किसान को भरोसा नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि एमएसपी गारंटी कानून को सही रूप से अमल में लाया जाए। किसानों ने कहा कि फसलों के गिरते दामों के कारण किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान स्थिति में सात राज्य सूखे की चपेट में हैं, जिसके कारण फसलों के नुकसान के साथ-साथ किसानों को धन और पशुओं की भी हानि हुई है। इसलिए सरकार किसानों को तुरंत मुआवजा दे।
किसानों ने कालपी तहसीलदार नरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कालपी पुलिस क्षेत्राधिकारी रामसिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान आटा, कालपी सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, जिला अध्यक्ष दुर्जेंद्र सिंह निरंजन, अजय पाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष देवकरण सिंह, अमित द्विवेदी (तहसील महासचिव), देव सिंह,आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------
टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप
प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जालौन जिले में दो टोल प्लाजा हैं। टोल प्लाजा पर कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली करते हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि एक टोल को बंद किया जाए। चेतावनी दी कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में भाकियू प्रदर्शन करेगी।