फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers of the district will give information about crops on Doordarshan

Jalaun News: दूरदर्शन पर जिले के किसान देंगे फसलों की जानकारी

Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers of the district will give information about crops on Doordarshan
उरई। दूरदर्शन के किसान चैनल पर जिले के किसान छाए रहेंगे। पिछले हफ्ते दूरदर्शन किसान की एंकर राधिका चौधरी जालौन में कृषि चौपाल एवं किसान यात्रा कार्यक्रम की शूटिंग की। उनके साथ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. विस्टर जोशी भी रहे।
विज्ञापन

डॉ. जोशी ने बताया की दूरदर्शन की टीम ने रगौली, उसरगांव, सालबाद एवं कुकरगांव के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पर भी चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रगतिशील किसानों के साथ किसान उत्पादन संगठनों के निदेशक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्राम पमा और कालपी के क्षेत्रों की शूटिंग हुई। शूटिंग के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि दूरदर्शन की एंकर ने डीएम राजेश कुमार पांडेय से भी जिले की कृषि से जुड़ी प्रमुख योजनाओं एवं गतिविधियों के विषय में भी जाना। डॉ जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन किसान पर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह नौ बजे एवं पुनः प्रसारण रात साढ़ेे नौ बजे होगा। यह कार्यक्रमों की श्रृंखला बुधवार से शुरू हो गई है दो सप्ताह तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed