फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers continued for the second day hunger strike

दूसरे दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल

Sat, 11 Jun 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 11 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers continued for the second day hunger strike
हड़ताल पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि में बरबाद हुई फसल के कारण सरकारी राहत राशि पाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे कालपी क्षेत्र के बिनौरा वैद्य गांव के किसानों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। किसान रामप्रकाश ने बताया कि डीएम संदीप कौर ने पीड़ित किसानों के खाते में पैसा भेजे जाने की बात कही है। कुछ किसानों के खाते में राहत की धनराशि भेज भी दी गई लेकिन जब
विज्ञापन


तक सभी किसानों को राहत नहीं मिल जाती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में किसान किशुन पाल सिंह, घसीटे, गोटी राम, बुधई, छेदा लाल, कृपाल सिंह, महावीर, लल्ला राजा, कृपाल पाल, लाखन, माता प्रसाद, सोहन लाल, हरीराम, लालाराम, मंगल सिंह, राम नारायन और राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, भूख हड़ताल कर रहे किसानों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
भूख हड़ताल कर रहे किसानों में जिनके बैंक खाते उपलब्ध थे उनके खाते में राहत राशि हस्तांतरित कर दी गई है। यदि कोई किसान वंचित है तो उसकी भी रिपोर्ट मंगा कर जल्द ही राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल राजन चौधरी-एसडीएम कालपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed