{"_id":"672cff026538f8b90101c9eb","slug":"farmer-sitting-on-the-bonnet-of-tractor-falls-into-pit-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-121871-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर गड्ढे में जाने से बोनट पर बैठा किसान गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर गड्ढे में जाने से बोनट पर बैठा किसान गिरा, मौत
Fri, 08 Nov 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
कालपी। ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चले जाने से बोनट पर बैठा किसान नीचे गिर गया। इससे पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी चतुर्भुज सिंह (59) बुधवार की दोपहर खेत पर ट्रैक्टर से जुताई करने गए थे। शाम को वह खेत से ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर गांव की गोशाला के पास पहुंचा तभी पहिया गड्ढे में चला गया।
अचानक झटका लगने से वह उछलकर नीचे गिरे और ट्रैक्टर का पिछला पहिया ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मेडिकल कालेज ले गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।क