{"_id":"577413ac4f1c1b5f1879c8b8","slug":"family-sitting-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी का दंश झेल रहा परिवार बुधवार को एक बार फिर कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गया। इस दौरान अधिकारियों पर झूठी दिलाशा देने का आरोप लगाया। कहा कि वह पात्र होने के बावजूद सरकारी राशन से वंचित कर दिए गए।
विज्ञापन
बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुसमरियां गांव निवासी बेवा लज्जा बेटी अधिकारियों को कोसते हुए अपने पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गई। इसके पहले वह 20 व 21 जून को भी भूख हड़ताल की थी उस समय अधिकारियों ने उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी किया वायदा पूरा नहीं हुआ तो परिवार के सदस्यों ने फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उसने कहा कि अब मुझे मेरा अधिकार नहीं मिल जाता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने परिवार के सदस्यों के साथ वार्ता की है।
विज्ञापन
परिवार किसी भी आश्वासन को मानने को तैयार नहीं है। भूख हड़ताल पर बैठी सत्यवती ने कहा कि कई बार कोटेदार से निवेदन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद 26 अप्रैल, तीन मई, 17 मई, 31 मई के तहसील दिवसों में भी शिकायत की गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई इस दौरान, कैलाश, गुड्डी, उत्तम चंद्र, राजाराम, नीतू, उषा, राजू आदि ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप भी लगाया है।