फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members slept, jewellery and cash worth lakhs stolen from two houses

Jalaun News: सोते रहे परिजन, दो घरों से लाखों की जेवर-नकदी चोरी

Sat, 22 Nov 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Family members slept, jewellery and cash worth lakhs stolen from two houses
फोटो - 02 चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी। संवाद - फोटो : 1
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के तरसौर गांव में दो घरों से चोर लाखों की जेवर-नकदी समेट कर भाग गए। वारदात के दौरान घर वाले सोते रहे। शुक्रवार सुबह जब गृहस्वामियों ने टूटी अलमारी व गायब सामान देखा तो खलबली मच गई। चोर एक बक्सा भी उठाकर ले गए, जहां सामान निकालकर उसे खेत में फेंककर भाग गए हैं।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के तरसौर गांव स्थित गढ़ी निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान हरेंद्र बहादुर सिंह सेंगर के घर में गुरुवार की रात घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उससे 30 हजार की नकदी व दो तोले सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमकी सहित करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पास में ही स्थित सुरेंद्र बहादुर सिंह के घर के कमरे में रखे बक्से से चोर 80 हजार रुपये व जेवरात चोरी कर ले गए। वह धान बेचकर आए थे उसी के रुपये बक्से में रख दिए थे। इसके बाद चोर लला सेंगर के घर में घुसे व दो दरवाजों के ताले भी तोड़ दिए लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन

चोर एक बक्सा साथ ले गए थे जिसे खेत में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब दोनों परिवार के लोग जागे और घरों में बिखरा सामान देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सीओ का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की वारदात हो रही है।

फोटो - 02 चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी। संवाद

फोटो - 02 चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed