फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members slept, cash and jewellery stolen from the house

Jalaun News: सोते रहे परिजन, घर से नकदी व जेवरात चोरी

Sat, 04 Oct 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Family members slept, cash and jewellery stolen from the house
कोंच। घर के लोग अपने कमरों में सोते रहे और चोर रसोईघर में रखे बक्से से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों ने मेन गेट खुला देखा तो चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आशिक अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, इसमें बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे मेन गेट की कुंडी लगाकर परिवार के लोग अपने अपने कमरों में सो गए थे। शनिवार की सुबह 5 बजे उसका छोटा भाई अब्दुल कादिर जगा तो उसने मेन गेट खुला देखा और परिजनों को जगाया। अंदर देखा तो रसोईघर में रखे बक्से के कुंदा टूटा पड़ा था और बक्से में रखे 10 हजार रुपये व सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चार चूड़ी, मनचली व चांदी की पायल व दो जोड़ी बिछिया गायब थे।
विज्ञापन

जेवरों की खाली बैग व डिब्बी मौके पर पड़ी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की जांच पड़ताल कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस हर बिंदु जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed