फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members create ruckus over disappearance of schoolgirls

Jalaun News: स्कूल गई छात्राओं के गायब होने पर परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 18 Dec 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over disappearance of schoolgirls
कालपी। हाईस्कूल की दो छात्राएं स्कूल से गायब हो गईं। जब शिक्षकों को जानकारी हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर दोनों छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंच गए और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया। छुट्टी होने से पहले छात्राएं सकुशल विद्यालय पहुंच गईं। तब परिजनों व विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा स्थित आर्यकन्या इंटर कॉलेज कालपी में हाईस्कूल की छात्रा नई बस्ती निवासी शाबिया व कागजीपुरा निवासी छात्रा शिवानी बुधवार सुबह बिना किसी को बताए विद्यालय से गायब हो गईं। जब स्कूल से दोनों छात्राएं लापता हुईं तो स्कूल के शिक्षकों में खलबली मच गई। सूचना पर दोनों के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे स्कूल के बाहर खासी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना पाकर विद्यालय पहुंची और छात्राओं की कस्बे में तलाश शुरू कराई, लेकिन कुछ कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर, परिजन हंगामा काटते रहे, पुलिस उन्हें समझाती रही। इसके बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो विद्यालय से पता चला कि दोनों छात्राएं वापस आ गई हैं। छात्रा शिवानी ने बताया कि वह कालपी घूमने गई थी। शबिया ने बताया कि उसकी सहेली बाहर इंतजार कर रही थी। इस पर वह बाउंड्री फांदकर बाहर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रधानाचार्य रजनी पुरवार ने बताया कि एक छात्रा विद्यालय में दिखाई दी थी। इसके बाद वह वापस चली गई थी, जबकि दूसरी छात्रा विद्यालय नहीं आई थी। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि छात्राएं विद्यालय में वापस आ गई थीं। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed