फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family leaves for New Jersey, will talk to police in America

Jalaun News: परिजन न्यूजर्सी रवाना, अमेरिका में पुलिस से करेंगे बात

Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Family leaves for New Jersey, will talk to police in America
उरई। अमेरिका में मृत मिले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिजन न्यूजर्सी रवाना हो गए हैं। हादसे का हवाला देने पर उन्हें अमेरिकी दूतावास से तत्काल वीजा मिल गया। बताया जा रहा है कि मृत इंजीनियर के सास, ससुर और उनकी बहन वहां जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को वहां की पुलिस से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंबी रोड राजेंद्र नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेज प्रताप सिंह (45) पत्नी सोनल (40) पुत्र आयुष (10) पुत्री ऐमी (7) के शव बृहस्पतिवार को सुबह अमेरिका के न्यूजर्सी के प्लेंसबोरो स्थित घर में मिले थे। घर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न दिखने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी। पुलिस ने कानपुर निवासी और न्यूजर्सी में ही रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर साले सत्यम को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

तेज प्रताप के ससुर एमपी सिंह गुरुवार की शाम पत्नी के साथ दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास पहुंचे थे। जहां उन्हें वीजा देकर अमेरिका के लिए रवाना कर दिया गया। वह शनिवार की भोर न्यूजर्सी पहुंचेंगे। इस बीच परिजनों ने बताया कि तेजप्रताप की लंदन में रहने वाली डॉक्टर बहन विंदु सिंह भी न्यूजर्सी पहुंच गई हैं। भाई विवेक सिंह ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके परिवार में इतनी बड़ी विपदा आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं जले चूल्हे, घर में मातम

तेज प्रताप के पूरे परिवार की मौत के बाद यहां परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि तेजप्रताप सिंह का परिवार अब इस दुनिया में नहीं रहा। घर में सिर्फ रोने की सिसकियां सुनाई दे रही हैं। मोहल्ले में भी लोग गमगीन हैं।



परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
परिजनों का कहना है कि तेजप्रताप सिंह बचपन से होनहार थे। जब भी घर आते थे, तो पूरे परिवार के एक-एक सदस्य से बात करते थे। किसी भी समस्या होने पर समाधान भी कराते थे और सही सलाह देते थे। भाई विवेक सिंह ने बताया कि उनका भाई साहसी था, उन्हें आशंका है कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed