फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family embroiled marriage held to date by the police

तारीख पर परिजन उलझे तो पुलिस ने कराए फेरे

Sun, 12 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 12 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Family embroiled marriage held to date by the police
कैलिया थाने में परिणय सूत्र में बंधने के बाद नव दंपति को आशीष देते गण्यमान्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
शादी तय होने के बाद वर-वधू पक्ष में तिथि को लेकर विवाद हो गया। लड़की वाले जहां शादी सर्दियों में करने पर अड़े थे तो वहीं लड़के वाले इन्हीं दिनों मेें करने पर अड़ गए। इससे परेशान वर-वधू ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। इसके बाद कैलिया थाने के ही मंदिर में दोनों पक्षों की उपस्थिति में शादी करा दी। इस दौरान इलाके
विज्ञापन


के गण्यमान्य लोगों ने भी नव दंपति को आशीर्वाद दिया। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अकनीबा निवासी गंगाप्रसाद जाटव की बेटी वीना की शादी कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरी निवासी सियाराम के बेटे महेंद्र के साथ तय हुई। लड़की वाले शादी सर्दियों में करने की जिद कर रहे थे जबकि लड़के वाले चाहते थे कि शादी अभी हो जाए। इस उठापटक वर और वधू
विज्ञापन


असहज थे। उन्हें कोई राह नहीं सूझी तो उन्होंने कैलिया थाने का रुख किया। इस पर एसओ कैलिया ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और किसी तरह शादी कराने पर राजी कर लिया। आनन-फानन में थाने में स्थित मंदिर में ही शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। शादी की रस्में निभाई र्गइं। बारातियों की विदाई भी हुई और बाराती व घराती पक्ष के लोगों के अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जुटे इलाके के गण्यमान्य नागरिकों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान एसओ प्रमोदकुमार, समाजसेवी राहुल तिवारी, जिपं सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह, सिपाही राजकुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed