फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fair, e-payment will get boost

मेला आज, ई-पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fair, e-payment will get boost
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संदीप कौर ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंने अधीनस्तों क ो निर्देश दिए कि डिजिटल पेमेंट की जानकारी देने के लिए 14 अप्रैल को विकास खंड, तहसील व ब्लाक क्षेत्रों में डिजि धन मेले का आयोजन  किया जाए। इसमें बैंकिंग संस्थाओं के अलावा व्यापारिक संगठनों का सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन


मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं, ताकि अधिक से अधिक मेले का प्रचार प्रसार हो सके।
डीएम संदीप कौर ने कहा कि इन मेले का आयोजन मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत जनसेवा केंद्र एवं बैंक शाखाआें में आयोजन करेंगे। मेले के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें। मेले में विभिन्न शाखाआें, व्यापारियाें व सामाजिक संगठनाें से सहयोग लें। कार्यक्रम स्थल पर स्टाल भी लगाए जाएंगे। इससे लोगों को डिजिटल पेमेंट की जानकारी हो सके। मेले में सहूलियताें के लिए आधार कार्ड व पैन कार्ड के काउंटर लगाए जाएं। इससे लोगाें की सहभागिता बढ़ाई जा सके। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल  कु मार, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, संजय सिंह कालपी, मुईन उल इस्लाम काेंच, सौजन्य कुमार जालौन, शीतला प्रसाद माधौगढ़ व प्रशिक्षु आईएएस आलोक यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed