फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bundelkhand Expressway, Minister Nand Gopal Nandi inspected with ACS, said - Expressway will prove to be a milestone

Bundelkhand expressway: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एसीएस के साथ किया निरीक्षण, बोले- मील का पत्थर साबित होगा एक्सप्रेसवे

Wed, 06 Jul 2022 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2022 12:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी, एसीएस होम अवनीश अवस्थी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की साथ समीक्षा बैठक की और प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway, Minister Nand Gopal Nandi inspected with ACS, said - Expressway will prove to be a milestone
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जानकारी लेते मंत्री नंदगोपाल नंदी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले कैथेरी गांव में प्रधानमंत्री की आगमन से पहले औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

डीएम चांदनी सिंह ने मंत्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम की हर एक गतिविधियों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस की उपलब्धता पर्याप्त रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी की गई है। पर्याप्त मात्रा में अस्थाई मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में बुंदेलखंड को पत्थर समझा जाता था, जो कभी विकास नहीं किया गया था।आज हमारी सरकार बुंदेलखंड को हीरा बना रही है। ऐसे ही प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लगातार सतत विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed