फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Exploited the girl on the pretext of marriage, the head arrested

Jalaun News: शादी का झांसा देकर किया युवती का शोषण, प्रधान गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Exploited the girl on the pretext of marriage, the head arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। ग्राम प्रधान ने युवती को शादी को झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने शादी की बात कही तो प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी। देर रात को जब युवती घर में अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक युवती का डेढ़ साल से ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के दौरान प्रधान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने प्रधान से शादी करने की बात कही, लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात को प्रधान युवती को अकेला देखकर उसके घर जा पहुंचा। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध किया और शादी की बात कही, तो प्रधान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी जब प्रधान के परिजनों को हुई, वह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता द्वारा कोतवाली में प्रधान के खिलाफ शिकायत दी गई, साथ ही प्रधान से शादी का प्रस्ताव रखा गया, इसको संज्ञान में लेकर पुलिस ने प्रधान और पीड़िता के परिजनों को एक साथ बैठक शादी के लिए समझौता कराने का प्रयास किया, मगर प्रधान की ओर से आनाकानी की गई, जिस पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए उरई महिला जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार राठौर का कहना है, कि पीड़िता की ओर से की गई दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed