फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,student,IAS,online,Offering a plant to a woman after the birth of a child

आईएएस की निशुल्क कोचिंग के लिए 58 छात्रों का चयन

Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
exam,student,IAS,online,Offering a plant to a woman after the birth of a child
उरई। विजन आईएएस संस्था की ओर से जिले के 50 से 60 युवाओं को प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग में जिले के 58 छात्रों का चयन हो गया है। जल्द ही कोचिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से लिए गए निर्णय के तहत जिले के शिक्षित युवाओं को अपना भविष्य बनाने संवारने के लिए विजन आईएएस के डायरेक्टर अजय सिंह के साथ एक एग्रीमेंट किया गया था। इसमें जिले के 50 से 60 छात्रों को आईएएस, पीसीएस, नीट आदि की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने के लिए 2 वर्ष का कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन चलाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उन आवेदनों पर करीब दो हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद अंतिम रुप से 58 बच्चों का अंतिम चयन किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि चयनित छात्रों का यह मार्गदर्शन कार्यक्रम बहुत जल्दी शुरू होगा। उसके पहले एक कार्यशाला जिलाधिकारी एवं विजय आईएएस के डायरेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों की सूची उनके कार्यालय में चस्पा करा दी गई है और विजन आईएएस की साइट पर भी अपलोड कर दी गई है। प्रत्येक बच्चा अपना रिजल्ट देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फोटो-10-बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान। संवाद
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मनाएगा अमृत महोत्सव
शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आगामी एक अगस्त से छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने संगठन की बैठक के दौरान दी।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ऐडेड संवर्ग की जिला इकाई की बैठक ऐडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कांशीराम कॉलोनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों के एनपीएस कटौतियों को नियमित रूप से ऑनलाइन अपडेट कराने की मांग की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव गुर्जर ने सदस्यता कार्यक्रम अतिशीघ्र पूर्ण कराकर आय और व्यय का ब्यौरा अगली बैठक में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। कोषाध्यक्ष वृंदावन त्रिपाठी ने ऐडेड विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह एक तारीख को खाते में पहुंचाने की मांग की। जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र त्रिपाठी ने 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पेंशन व अन्य देयकों का समय से भुगतान कराने की मांग की। संचालन कर रहे जिला महामंत्री सलिल कांत श्रीवास से ऐडेड संवर्ग की बैठक ब्लाक स्तर पर भी आयोजित करने का सुझाव दिया। इस दौरान प्राथमिक संवर्ग के जिला महामंत्री इलयास मंसूरी, बृजेश श्रीवास्तव,अरविंद तोमर, विकास, कमलेंद्र पाल, सुरेंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed