फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Everyone gets a vaccine to control the corona

कोरोना पर लगाम के लिए आई वैक्सीन, सभी ने किया स्वागत

Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Everyone gets a vaccine to control the corona
जिला अस्पताल में डॉ संजीव गुप्त को पहला टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को वैक्सीन आई तो जिले में सभी ने जोरदार स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच टीकाकरण का काम मेडिकल कालेज समेत चार स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ। प्रत्येक केंद्र में 100-100 लोगों को टीके लगाए जाने थे लेकिन शनिवार को 259 लोगों को ही टीके लगाए जा सके। इनमें कालपी सीएचसी में 81, मेडिकल कालेज में 56, नदीगांव सीएचसी में 54 व जिला अस्पताल में 68 स्वास्थ्य कर्मी आदि शामिल हैं। यह कुल लाभार्थियों की संख्या का करीब 65 फीसदी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डीएम डॉ मन्नान अख्तर की मौजूदगी में जिले में पहला टीका आईएमए के सचिव डॉ संजीव गुप्ता को लगा। उन्होंने बताया कि उनका संगठन पहले से ही वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है और इसीलिए उन्होंने टीका लगवाया है। अभी पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग रहा है लेकिन जल्द ही आम लोगों को भी टीके लगेंगे। अनुरोध किया कि किसी तरह का भ्रम पालने की जरूरत नहीं है। बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, सीएमओ डॉ ऊषा सिंह, सीएमएस डॉ एके सक्सेना मौजूद रहे। जबकि मेडिकल कालेज में सांसद भानुप्रताप वर्मा की मौजूदगी में सबसे पहला टीकाकरण मेट्रन सुमन दुबे को लगा। इस दौरान एडीएम प्रमिल कुमार, प्राचार्य डॉ डी नाथ, डॉ आरके सिंह, आरएन कुशवाहा, छवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालपी सीएचसी डॉ अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह व पुलिस की मौजूदगी में कोविड रूम में चिकित्सीय टीम के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। जिन्हें टीके लगाए गए, उन्हें आधे घंटा तक चिकित्सीय निगरानी में रखा गया। चिकित्सा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। चयनित एक-एक लोगों को प्रवेश द्वार से इंट्री कराई गयी। डॉ सुंदर सिंह, डॉ उदय, फार्मसिस्ट पुष्पेंद्र सिंह, सत्यवती, डॉ गोपाल जी द्विवेदी, हरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी उदनपुरा निकासा में तैनात एएनएम रचना दुबे को सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगाई गई। टीका लगने के बाद रचना ने कहा कि कोरोना काल मे लगभग दस माह भय के माहौल में स्वास्थ्य सेवाएं देने के बाद सबसे पहले वैक्सीन लगने पर वह बेहद खुश हैं व वैक्सीन लगने के बाद बेहतर फील कर रही हैं। रचना के अलावा नीलम सिंह, ममता आदि का भी टीकाकरण किया गया।
एसीएमओ डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जायेगी। आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा।

वैक्सीन को लेकर उत्साह देखा गया। वैक्सीन लगने से पूर्व लाभार्थी अपनी बारी को लेकर उत्सुक रहे और वैक्सीन लगने के बाद भी खुश दिखाई दिए। टीका लगने के बाद उनके साथी उनका हालचाल पूछते रहे। कई जगह टीका लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि अगला टीका 28 दिन बाद लगेगा। इसके लिए लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज आएगा। पहले दिन सभी जगह अच्छी तरह से टीकाकरण हुआ। कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed