फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Even after ten days, theft of lakhs from businessman's house has not been revealed

Jalaun News: दस दिन बाद भी व्यापारी के घर से लाखों की चोरी का खुलासा नहीं

Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Even after ten days, theft of lakhs from businessman's house has not been revealed
उरई। व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का दस दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की सक्रियता पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही चोरी का खुलासा न होने से मोहल्ले के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस की जांच केवल कागजों में चल रही है, इसलिए चोरी का खुलासा नहीं हो पा रहा है। सीओ का कहना है कि चोरों की तलाश कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी गया प्रसाद लोधी शहर के राठ रोड स्थित मकान में रहते हैं। घर से ही वह टायर की एजेंसी व कृषि यंत्रों को बेचने का काम करते हैं। 8 नवंबर की रात चोर घर के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीन अंगूठी वाला हथफूल, एक बड़ा हार, एक छोटा हार, चार चूड़ी, एक जोड़ी बृजवाला, एक छोटी व एक बड़ी चेन, आठ अंगूठी, एक जोड़ी बाला व करीब 90 हजार रुपये सहित करीब 26 लाख का सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

सुबह परिजनों को चोरी होने की जानकारी हुई थी। सूचना पर सीओ उमेश कुमार पांडेय, एसओजी व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी चोरी का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी होने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। खुलासा न होने से उन्हें जागकर रात काटनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से भी पुलिस रात में मोहल्ले में गश्त करने नहीं आती है। जिससे डर बना रहता है। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed