फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Evaluation: 22437 answer sheets checked on the third day

मूल्यांकनः तीसरे दिन जांचीं गईं 22437 उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Evaluation: 22437 answer sheets checked on the third day
मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों को मास्क देते विधायक गौरी शंकर वर्मा - फोटो : ORAI
उरई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तीसरे दिन 1029 परीक्षकों के सापेक्ष लगभग 700 परीक्षक पहुंचे और उन्होंने 22,437 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

झांसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने भी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों को जल्द उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निर्देश दिया। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि जमुनादेवी नरेश चंद्र महाविद्यालय मड़ोरा में इंटर, एसएस महाविद्यालय एवं एसएस इंटर कालेज मड़ोरा में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने तीनों केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षकों को मास्क, गमछा और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और सभी परीक्षकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए। डीआईओएस ने संयुक्त निदेशक को बताया कि जिस तरह से मूल्यांकन काम हो रहा है, उससे 19 मई तक हाईस्कूल और 21 मई तक इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। बता दें कि रेड जोन एरिया से मूल्यांकन केंद्रों को स्थानांतरित कर शहर के बाहरी इलाकों में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed