{"_id":"6037ebca8ebc3ee973030d79","slug":"eo-stopped-construction-work-on-the-pond-land-orai-news-knp614150329","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर ईओ ने रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की जमीन पर ईओ ने रुकवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन
कदौरा में सरकारी जमीन पर आवास निर्माण रूकवाते ईओ सुनील कुमार
- फोटो : ORAI
कदौरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोहल्ला बम्हौरी में तालाब की जमीन पर निर्माण की सूचना पर गुरुवार को पहुंचे पालिका ईओ व चेयरमैन ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। इसके साथ ही लाभार्थी को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए। ईओ की इस कार्रवाई से उन कई लाभार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी, जिन्होंने सरकारी जमीनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास का निर्माण करा लिया है।
केंद्र सरकार गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को दो लाख 50 हजार रुपये का अंशदान दे रही है, लेकिन कुछ लाभार्थी फर्जी तरीके से सरकारी जमीनों पर कब्जा करके आवास योजना का लाभ ले रहे हैं। इसकी बानगी कस्बे के मोहल्ला बम्हौरी में देखने को मिली। लाभार्थी सुखराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त मिलते ही तालाब की जमीन को अपना दिखाकर निर्माण शुरू करा दिया।
मामले की सूचना मोहल्ले वालों ने पालिका ईओ को दी। गुरुवार को पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह व चेयरमैन मो. जमीर आलम की अगुवाई में नगर पंचायत व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लाभार्थी से जमीन के अभिलेख मांगे। जब वह अभिलेख नहीं दिखा सका तो ईओ ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही नोटिस जारी कर तालाब की जमीन को खाली करने के निर्देश दिए। वहीं अवर अभियंता डूडा विभाग सुशील कुमार ने बताया कि लाभार्थी ने जियो टैग दूसरी जगह करवाया था और निर्माण दूसरा जगह कर रहा था। इस संबंध में पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवा कर जमीन खाली करने के लिए लाभार्थी को नोटिस दिया है। तीन दिन में जमीन खाली नहीं हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।