फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entered the house, beat him, threatened to kill him with a gun

Jalaun News: घर में घुसकर पीटा, बंदूक तानकर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 13 Dec 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Entered the house, beat him, threatened to kill him with a gun
एट। थाना क्षेत्र के पिरौना गांव घर में घुसकर एक ही परिवार पर लाठी-डंडों से तीन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। किशोर का बंदूक लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी निकेश राठौर ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी नैंसी घर के बाहर स्थित दीवार पर कपड़े फैला रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी रामपाल, उसके बेटे हरेंद्र उर्फ कल्लू व कल्लू का नाबालिग बेटा आया और पीटने लगा। पत्नी को बचाने वह व उसकी मां आई तो हमलावर उसके घर में घुस गए और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसकी मां अनीता, पिता महेशचंद्र राठौर व वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी का नाबालिग बेटा घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और उनके ऊपर तान दी। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त लोग दबंग हैं, जो किसी से भी विवाद करने लगते हैं।थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed