फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Engineer arrived, bridge repair began

इंजीनियर पहुंचे, शुरू हुई पुल की मरम्मत

Sun, 21 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 21 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Engineer arrived, bridge repair began
पुल को मजबूत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी के ऊपर बना पुल ओवरलोड वाहनों के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार से कंपनी की इंजीनियर टीम द्वारा उसके मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि तीन माह के अंदर पुन: वाहन पुल से गुजरेंगे। यमुना नदी के पुराने पुल से 1982 मे यातायात प्रारंभ हुआ था लेकिन फोरलेन प्राधिकरण की ओर से लगाए गए चेतावनी बोर्ड की
विज्ञापन


अनदेखी करते हुए ओवरलोड वाहनों का चलना जारी रहा, जिससे पुल में कई बार तकनीकी कमियां आई तथा कई बार महीनों के लिए यातायात रोका गया। लगातार ओवरलोड झेल रहे पुल में 20 जून के आस पास भारी दरार पड़ गई। अधिकारियों के संज्ञान मे आने से पुल पर तत्काल यातायात रोक दिया गया। इसके बाद अनेक इंजीनियरों की टीमों ने निरीक्षण कर
विज्ञापन


मरम्मत का निर्णय लिया। रविवार से इं, प्रभाकर की देखरेख में पुल की पहली कोठी से एंगलों की नशेनी बना कर लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है जो चार दिन तक चलेगा इसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्तिम कोठी के पास मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इं प्रभाकर के अनुसार उक्त कार्य तीन महीना के अन्दर पूर्ण होने की सम्भावना है। कार्य पूर्ण होने पर पुल को पुन: यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed