फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encroachment problem becomes incurable, demand to make divider

Jalaun News: लाइलाज हुई अतिक्रमण की समस्या, डिवाइडर बनवाने की मांग

Sun, 14 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 14 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Encroachment problem becomes incurable, demand to make divider
जालौन। नगर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है। बढ़ते अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़कों पर डिवाइडर बनाए जाने की मांग नगरवासियों ने जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते जहां विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। अतिक्रमण का प्रमुख कारण दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा सामान लगाया जाना और खाली स्थान पर अतिक्रमण किया जाना है, हालांकि समय-समय पर प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाता है, लेकिन अभियान के समाप्त होते ही स्थिति जस की तस हो जाती है। दुकानों के सामने खड़े वाहन स्थिति को और भी बदतर बना देते हैं।
विज्ञापन

नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए अभी तक कोई स्थाई प्रयास नहीं हुए हैं। नगर के लोकेंद्र सिंह, राहुल, दिव्यांश, अशफाक, इब्राहीम आदि ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि नगर में अतिक्रमण की समस्या से बचाव के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर बनवा दिए जाएं। डिवाइडर लगाए जाने से जहां ट्रैफिक अपनी साइड में ही रहेगा। वहीं, राहगीरों और वाहन चालकों को भी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed