फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encounter with police over extortion from trucks, two shot, one surrenders

Jalaun News: ट्रकों से वसूली में पुलिस से मुठभेड़ दो को लगी गोली, एक का समर्पण

Wed, 26 Jun 2024 03:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 26 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Encounter with police over extortion from trucks, two shot, one surrenders
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र में सोमवार रात राठ मार्ग पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में दो को गोली मारते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं भागने में सफल हो गए। पुलिस ने को उनके पास से तमंचे, कारतूस, बाइक व नकदी मिली है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के दर्ज मुकदमों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वांछितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। सोमवार रात सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग राठ हाईवे पर अवैध असलहा के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के सिकरौधा गांव निवासी विवेक व डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव निवासी वीर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। जबकि महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के बपरेंधा गांव निवासी नरेंद्र पाल ने सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही दो आरोपी भागने में सफल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को उनके पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस व दो बाइकों के साथ मोबाइल और नकदी मिली है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी जबरन वसूली, रंगदारी के मामले दर्ज हैं। यह खदानों से निकलने वाले वाहनों से रंगदारी मांगते थे, न देने पर मारपीट भी करते थे।
बता दें कि गुढ़ा-सिमिरिया मार्ग पर 22 जून की रात हमलावरों ने ट्रक चालकों संग मारपीट व रुपये वसूलने के मामले में खदान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने ग्यारह नामजद व चौदह अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। तबसे पुलिस तलाश कर रही थी।
इनसेट

प्रधान को फंसाए जाने पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
उरई। प्रधान को रंजिश के चलते झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कुछ प्रधानों संग कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव निवासी रामप्रकाश ने लगभग दो दर्जन ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र विनय वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उसके गांव से मौरंग घाट संचालित होता है। इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। जबकि उसके पुत्र का घाटों के संचालन से कोई वास्ता नहीं है। वह शहर के कुइया रोड ब्रिज के पास रहता है। चुनावी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानकर मौरंग संचालकों व वन विभाग के अधिकारियों से झूठी शिकायतें करते रहते हैं। जबकि उसका व उसके पुत्र का घाटों के संचालन से कोई वास्ता नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ऐंधा प्रधान शिशुपाल, गोरन प्रधान बृजभान राजपूत, कुसमिलिया प्रधान केके राजपूत, चमारी प्रधान ब्रजेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed