{"_id":"ade873e13ba2dd0b0bbab6a109dc8d17","slug":"electricity-supply-fail-in-mohammadabad-water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नहीं आई बिजली, पानी के लिए मचा हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नहीं आई बिजली, पानी के लिए मचा हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में चार दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। 33 केवी लाइन में खराबी को ढूंढने के लिए विद्युत कर्मचारी रात दिन लगे हैं, फिर भी फॉल्ट नहीं मिल रहा है। इससे एट, कोटरा, कुसमिलिया विद्युत सबस्टेशनों से जुड़े दर्जनों गांव 27 अक्तूबर की रात से अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
बड़ा गांव के पास रेलवे पुल के नीचे से निकली 33 केवी की विद्युत लाइन में खराबी आने से कुसमिलिया, एट, कोटरा सबस्टेशनों से जुड़े दर्जनों गांवों को बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मस्जिद के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन
दूसरी ओर करवाचौथ पर बिजली न आने से भी व्रत रखी महिलाओं में खासा आक्रोश दिखाई दिया। विद्युत विभाग का दावा है कि उसके कर्मचारी लगातार फॉल्ट ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब तक नहीं मिल सका है। बिजली की समस्या से मुहम्मदाबाद, डकोर, मोहाना, मकरेछा, सिमिरिया, ऐरी, रमपुरा, कुठौंदा, बिरगुवां, चिल्ली के अलावा एट और कोटरा के भी दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के जेई आरके यादव, एसडीओ बाबू लाल मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को तेजी से फॉल्ट ढूंढने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जैसे ही फॉल्ट मिलते ही उसे तत्काल दुरुस्त कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
चार दिन से बिजली न आने से लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां बढ़ गईं हैं। क्षेत्र के आटा चक्कियां न चल पाने से लोग परेशान हैं तो वहीं ट्यूबवेल आदि भी संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इससे किसानों को खेत के पलेवा करने में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं, बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। क्षेत्र के लोग हैंडपंप आदि से पानी भरने को विवश हैं।