फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity line will reach new settlements from 16 crores

Jalaun News: 16 करोड़ से नई बस्तियों में पहुंचेगी विद्युत लाइन

Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity line will reach new settlements from 16 crores
-दूसरे मोहल्लों से कनेक्शन होने से लो-वोल्टेज व फॉल्ट की रहती है समस्या, 60 हजार लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

-42 किलोमीटर तक डाली जाएगी लाइन, 2283 पोल और 68 ट्रांसफार्म लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहरों के विस्तार के बाद बनीं नई बस्तियों के लोगों को घर के सामने ही कनेक्शन मिल जाएगा। अभी उनके घरों तक दूसरे मोहल्ले तक कबिल डालकर बिजली की सप्लाई होती है। बिजली विभाग यह काम 16 करोड़ की लागत से कराने जा रहा है। इसमें 42 किलोमीटर तक लाइन डाली जाएगी, जिसमें 2283 बिजली के पोल और 68 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
जिले में नगर पालिका उरई व कोंच और नगर पंचायत नदी गांव व कोडरा में यह काम होना है। अभी यहां घरों में नियमानुसार 40 मीटर की दूरी पर कनेक्शन नहीं है। यहां करीब 60 हजार की आबादी को घर से काफी दूरी पर दूसरे मोहल्ले तक केबिल पहुंचाकर बिजली मिल पाती है। कई बार फाल्ट होने से उनकी समस्या और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन मुहल्लों में पहले से ही बिजली भार अधिक होने की वजह से नई बस्तियों के घरों में भी लो-वोल्टेज की समस्या गहराती है। इन बस्तियों के लोगों ने कई बार बिजली दफ्तर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विभाग ने इन बस्तियों में बिजली की लाइन व संबंधित अन्य कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट पास कर दिया है। अब उरई के चुर्खी बाईपास, बघौरा, राजेंद्र नगर, रामनगर, जालौन रोड, सुशील नगर, इंदिरा नगर, शांति नगर, पाठकपुरा, उमरारखेड़ा, चौरसी मोड़ और मबई रोड शामिल हैं। कोंच रोड स्थित लॉ कालेज के पास भी जायेंगे। बिजली का विस्तार किया जाएगा।


किस निकाय में कितना बजट
उरई नगर पालिका में 31 ट्रांसफार्मर, 1170 नए पोल और 23 किमी तक केबल डाली जाएगी। कोंच में 19 नए ट्रांसफार्मर, 700 बिजली के खंभे और 11.5 किमी तक केबल डाली जाएगी। नदीगांव नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ की लागत से 11 ट्रांसफार्मर, 232 नए बिजली के खंभे और चार किलोमीटर केबिल डाली जाएगी। कोटरा नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ खर्च से सात ट्रांसफार्मर, 183 नए बिजली के खंभे व 3.5 किमी केबल डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed