फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity failure in District Women's Hospital, patients and attendants in distress

Jalaun News: जिला महिला अस्पताल की बिजली गुल, बेहाल हुए मरीज व तीमारदार

Thu, 29 Aug 2024 03:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in District Women's Hospital, patients and attendants in distress
उरई। जिला महिला अस्पताल में रात को करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण बिजली गुल हो गई। करीब आधा घंटे से ज्यादा अस्पताल परिसर अंधेरा में रहा। सभी वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम, ओटी आदि में बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में मरीज व तीमारदारों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर में मंगलवार रात करीब एक बजे खराबी आ गई। सप्लाई बंद होने पर थोड़ी देर इनवर्टर से काम चला लेकिन इनवर्टर भी ज्यादा देर साथ नहीं दे पाए। सुबह पांच बजे सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने जेनरेटर से सप्लाई शुरू करने के आदेश दिए। कुछ देर जेनरेटर से काम चला लेकिन जेनरेटर में डीजल न होने के कारण जेनरेटर भी दगा दे गया। इसके बाद अस्पताल में अंधेरा छा गया। वार्ड, चिकित्सक कक्ष, ओटी, लेवर रूम, भर्ती वार्ड आदि में अंधेरा हो गया। इलाज के लिए आए मरीज और तीमारदार अपने अपने कक्षों से बाहर निकल आए। सीएमएस ने जेनरेटर में कम डीजल डालने को लेकर संबंधित लिपिक और कर्मचारी को फटकार लगाई। इसके बाद दोबारा डीजल डाला गया। तब सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन



बिजली व्यवस्था को लेकर ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। इस ठेकेदार को डीएम भी हटाने की बात कह चुके है लेकिन अभी तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसकी वजह से आए दिन जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। सीएमएस का कहना है कि वह सीएमओ को इस बारे में अवगत करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से तीन इनवर्टर की व्यवस्था कराई जा रही है। इसमें एक ओटी, एक एसएनसीयू व एक पीएनसी वार्ड में लगाया जाएगा। हालांकि इनवर्टर भी बिजली पर ही निर्भर होता है।
-डॉ. सुनीता बनौधा, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed