{"_id":"61d09afb8202121be4385dd5","slug":"electric-power-corporation-je-supply-station-orai-news-knp6729831126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन का शुभारंभ, सप्लाई नहीं हुई चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन का शुभारंभ, सप्लाई नहीं हुई चालू
विज्ञापन
माधौगढ़। मींगनी में 34 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी सब स्टेशन का शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन द्वारा दो फीडर जगम्मनपुर, सिद्धपुरा का शुभारंभ कर चुके हैं। जेई वितरण द्वारा सप्लाई शुरू न करने से 160 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रहीं हैं। अक्सर फाल्ट, ब्रेकडाउन के चलते उपभोक्ताओं में नाराजगी हैं।
बीहड़ क्षेत्र के गांव मींगनी में 132 केवी सब स्टेशन का 19 नवंबर को झांसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ कर दिया था। वहीं क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने दो फीडर जगम्मनपुर सिद्धपुरा का शुभारंभ कर दिया गया। जबकि माधौगढ़, रामपुरा, सिंगटौली आदि फीडर चालू नहीं हो सके हैं। अवर अभियंता रामसजीवन का कहना हैं कि लाइन चार्ज हो चुकी हैं। विद्युत जेई (वितरण) कब सप्लाई चालू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। वहीं जेई (वितरण) संजय कुमार का कहना हैं कि लाइन में कुछ समस्या है। शीघ्र ही समस्या दूर कर फीडर से सप्लाई चालू करा दी जाएंगी।
-------------
फोटो-14-पप्पू यादव।
बारिश से ठप हो जाती है आपूर्ति
कस्बा निवासी पप्पू यादव का कहना हैं कि 132 केवी सब स्टेशन के बनने से लोगों को ब्रेकडाउन, फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। बरसात, तेज हवा के चलते लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती हैं। फीडरों के चालू न होने से विद्युत की समस्या जस तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
-------
फोटो-15-सोनू शर्मा।
आश्वासन के बाद भी चालू नहीं हुई सप्लाई
सोनू शर्मा का कहना हैं कि विद्युत अधिकारियों का कहना था कि शीघ्र ही सब स्टेशन से बिजली चालू करा दी जाएगी। लाइन चार्ज होने के बाद भी विद्युत अधिकारी लोड नहीं ले रहे हैं। इस कारण बिजली आने और जाने की जानकारी नहीं हो पाती है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं